कर्मचारी हित सर्वोपरि, मांगों के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे – विज

कर्मचारी हित सर्वोपरि, मांगों के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे - विज

कर्मचारी हित सर्वोपरि, मांगों के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे - विज

चंडीगढ़, 21 अगस्त। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज अंबाला छावनी स्थित उनके आवास के समक्ष प्रदर्शन कर रहे अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा और नगर पालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करते हुए ज्ञापन लिया और उनकी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी हित उनके लिए सर्वोपरि है जिन्हें हल कराने के पूरे प्रयत्न किए जाएंगे।

अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा प्रतिनिधिमंडल ने सेवा सुरक्षा, समान वेतन सहित अन्य मांगों को उठाया जिस पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इन मांगों को लेकर विभाग के आयुक्त एवं सचिव के साथ बैठक कर चर्चा करने का आश्वासन दिया। 

इसी प्रकार, नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के सदस्यों ने भी ऊर्जा मंत्री अनिल विज से मुलाकत की और मांग युक्त ज्ञापन सौंपा। मंत्री अनिल विज ने संघ की मांगों पर जल्द चंडीगढ़ में बैठक बुलाकर इनके समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कर्मचारियों संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *