सोशल मीडिया टिप्पणी पर बोले विज, लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान जरूरी

सोशल मीडिया टिप्पणी पर बोले विज, लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान जरूरी

सोशल मीडिया टिप्पणी पर बोले विज, लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान जरूरी

चंडीगढ़, 7 जून। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर की गई अपनी टिप्पणी का उल्लेख करते हुए कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति को संघर्ष करने और अपनी बात रखने का अधिकार है। इस पर उन्होंने कॉकरोज जनता पार्टी के पदाधिकारियों को सलाह देते हुए कहा कि ‘‘प्रजातंत्र है-संघर्ष करों, अधिकार है, लेकिन अपना नाम बदल लो’’।

विज ने अपनी पोस्ट में लिखा था, “कॉकरोच एक बहुत ही गंदे कीट का नाम है। इसको छोटा बच्चा भी देखकर चप्पल से कुचल देता है। संघर्ष करो, यह प्रजातंत्र में सबको अधिकार है, परंतु अपना नाम बदल लो।”

विज आज मीडिया कर्मियों के प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे।

हरियाणा विधानसभा के प्रतिपक्ष के नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने सत्र न बुलाने के संबंध में दिए गए बयान के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि जब सत्र होते हैं तो ये आते नहीं हैं, जब सरकार के मंत्री व मुख्यमंत्री जवाब देने लगते हैं, ये (कांग्रेस) वॉकआउट कर जाते हैं। श्री विज ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि ‘‘प्रजातंत्र के साथ कांग्रेस पार्टी बहुत बडा छलावा कर रही है, इनके पास कहने के लिए कुछ नहीं हैं, खाली इनको छपास रोग है। बस अखबार में छपना चाहिए चाहे उल्टा छपे या सीधा छपे’’।

दीपेन्द्र सिंह हुड्डा की गिरफ्तारी के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि ‘‘हम इनको क्यों मारेगें, जबकि कानून व्यवस्था को संभालने वाली एजेंसियों का काम जान-माल की रक्षा होता है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि इनके कृत्यों से ही हरियाणा की जनता हमें सरकार में आने देती है, हम इनको क्यों मारेंगें’’!!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *