शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

खटीमा, 26 मई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अपने खटीमा भ्रमण के दौरान पंजाबी कालोनी में स्वo विवेक रघुवंशी, टनकपुर रोड में स्व. भूपेंद्र सिंह चुफाल एवं  राजेंद्र नगर निवासी स्व. प्रकाश रावत के आवास पर पहुँच कर उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और उनके परिवारजनों को ढांढस बँधाते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।

 मुख्यमंत्री ने टीडीसी अस्थाई हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जन समस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा जनसमस्याओं का निराकरण सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए अधिकारी जन समस्याओं का त्वरित समाधान करें।

इस दौरान अध्यक्ष नगर पालिका रमेश चंद्र जोशी,मेयर विकास शर्मा,पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा, नंदन सिंह खरायत,रनदीप पोखरिया,भवानी भंडारी, सतीश भट्ट,नवीन बोरा,महामंत्री रमेश जोशी,जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा,उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि व जनता मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *