आध्यात्मिक फिल्म “श्री बाबा नीब करौरी महाराज” के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा
आध्यात्मिक फिल्म “श्री बाबा नीब करौरी महाराज” के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा
नई दिल्ली, 15 अप्रैल। आध्यात्मिक और प्रेरणादायक फिल्म “श्री बाबा नीब करौरी महाराज” की प्रेस कॉन्फ्रेंस राजधानी दिल्ली के द मेट्रोपॉलिटन होटल, गोल मार्केट में आयोजित की गई। इस मौके पर फिल्म की स्टार कास्ट और निर्माताओं ने मीडिया से बातचीत करते हुए फिल्म के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से सुबोध भावे, समीक्षा भटनागर, वर्षा मणिकचंद, अनिरुद्ध दवे और हितेन तेजवानी मौजूद रहे। सभी कलाकारों ने फिल्म में अपने किरदारों और अनुभवों को साझा किया।
फिल्म “श्री बाबा नीब करौरी महाराज” एक आध्यात्मिक यात्रा को बड़े पर्दे पर जीवंत करने का प्रयास है, जिसमें महान संत के जीवन, उनके चमत्कारों और उनके उपदेशों को दर्शाया गया है। फिल्म का निर्देशन शरद सिंह ठाकुर ने किया है।
फिल्म में सुबोध भावे मुख्य भूमिका में श्री बाबा नीब करौरी महाराज के रूप में नजर आएंगे। समीक्षा भटनागर सिद्धि मां, वर्षा मणिकचंद भक्ति मां और अनिरुद्ध दवे जीवन दादा (बाबा जी के सेवक) की भूमिका निभा रहे हैं। हितेन तेजवानी भी फिल्म में अहम किरदार में दिखाई देंगे।
इसके अलावा फिल्म में राजेश शर्मा, मिलिंद गुणाजी, हेमंत पांडे, मोहित गुप्ता, महेश शेट्टी, हार्दिक कौर, स्मिता तांबे, गरिमा अग्रवाल, आरती नागपाल, गौरीशंकर सिंह, शैलेंद्र गौर, शांतनु और श्यामलाल जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म का निर्माण बलराम गर्ग, बलवीर सिंह, शरद सिंह ठाकुर, खड़क सिंह गौर और नीलम सिंह द्वारा किया गया है।
यह फिल्म अनीशा फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले , पीसी ज्वैलर, बीएसआर फिल्म प्रोडक्शन और एडवांस टेक्नोलॉजी के सहयोग से बनाई गई है, जबकि फर्स्ट फिल्म स्टूडियो इसके ऑल इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन का जिम्मा संभाल रहा है।
फिल्म की टीम के अनुसार, यह फिल्म दर्शकों को भक्ति, आस्था और आध्यात्मिकता से जुड़ी एक गहन और प्रेरणादायक यात्रा पर ले जाएगी। अपने सशक्त अभिनय और प्रभावशाली कहानी के साथ यह फिल्म सभी वर्गों के दर्शकों को जोड़ने का वादा करती है।
“श्री बाबा नीब करौरी महाराज” फिल्म 24 अप्रैल 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
