रोजगार अभियान के तहत 23 कर्मचारियों को मिली सरकारी नौकरी

रोजगार अभियान के तहत 23 कर्मचारियों को मिली सरकारी नौकरी

रोजगार अभियान के तहत 23 कर्मचारियों को मिली सरकारी नौकरी

चंडीगढ़, 14 अक्टूबर। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा युवाओं के लिए रोजगार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत पशुपालन, डेयरी विकास एवं मत्स्य पालन मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने डेयरी विकास विभाग में नवनियुक्त 23 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। वर्ष 2022 से अब तक विभाग में कुल 98 भर्तियां की जा चुकी हैं। इन नवनियुक्त कर्मचारियों में 20 सेवादार तथा तीन स्वीपर-कम-चौकीदार शामिल हैं।

नवनियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि राज्य सरकार जनसेवा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी, लगन और समर्पण की भावना से निभाने के लिए प्रेरित किया।

युवाओं के सशक्तीकरण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए स. खुड्डियां ने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के पदभार संभालने के बाद से अब तक 70,000 से अधिक सरकारी नौकरियां प्रदान की जा चुकी हैं।

स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने वर्ष 2022 से अब तक डेयरी विकास विभाग में की गई भर्तियों का विवरण देते हुए बताया कि इनमें 56 डेयरी विकास निरीक्षक (ग्रेड-2), सात क्लर्क, तीन क्लर्क (आईटी), पांच स्टेनोटाइपिस्ट, दो सहायक केमिस्ट, दो ड्राइवर, 20 सेवादार तथा तीन स्वीपर-कम-चौकीदार शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *