पर्यटन मंत्री ने सीएम को दिया सूरजकुंड मेले का निमंत्रण

पर्यटन मंत्री ने सीएम को दिया सूरजकुंड मेले का निमंत्रण

पर्यटन मंत्री ने सीएम को दिया सूरजकुंड मेले का निमंत्रण

चंडीगढ़, 4 फरवरी। विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने सूरजकुण्ड, फरीदाबाद में शुरू हो रहे 38वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व मंत्रीगण को आमंत्रित किया है। सूरजकुंड मेले का आयोजन 7 फरवरी से 23 फरवरी, 2025 तक किया जाएगा।

मंगलवार को हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में कैबिनेट की बैठक से पूर्व विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को 38वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले के लिए विशेष तौर पर आमंत्रित किया। उन्होंने सभी कैबिनेट मंत्रीगण व राज्य मंत्रीगण को भी मेले में आने का निमंत्रण दिया।

डॉ. अरविंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सूरजकुंड मेले की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। 7 फरवरी को केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का उद्घाटन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *