प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को मूल मंत्र दिया कि “जो खेलेगा वो खिलेगा” : मंत्री अनिल विज
*ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम शहर के प्रबुद्ध लोगों के बीच बैठकर देखा*
चंडीगढ़, 29 मार्च: हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश का दर्शन है।” यह कार्यक्रम न सिर्फ देश की तस्वीर पेश करता है, बल्कि हमें समृद्ध और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा भी देता है।
अंबाला छावनी में कार्यक्रम देखने के बाद मीडिया से बातचीत में श्री विज ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को “जो खेलेगा वो खिलेगा” का मूल मंत्र दिया है। उन्होंने कहा, “हमारे सभी नौजवान अपनी ताकत का इधर-उधर प्रयोग न करें, यानी युवा और खिलाड़ी अपनी ऊर्जा का सही प्रयोग करें।”
श्री विज ने प्रधानमंत्री मोदी को अपना प्रिय मित्र, दार्शनिक और मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों की उपलब्धियों को साझा किया जाता है, जिससे लोग प्रेरणा ले सकें। इस अवसर पर सीए एडी गांधी, सौरभ गांधी, डॉ. आरके अनेजा, शैली खन्ना सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
