केंद्रीय परियोजनाओं को समय पर लागू करें अधिकारी – मनोहर लाल

केंद्रीय परियोजनाओं को समय पर लागू करें अधिकारी - मनोहर लाल

केंद्रीय परियोजनाओं को समय पर लागू करें अधिकारी - मनोहर लाल

चंडीगढ़, 8 नवंबर। केंद्रीय ऊर्जा और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री श्री मनोहर लाल ने आज हरियाणा  दौरे के दौरान प्रदेश में चलाई जा रही विभिन्न केंद्रीय परियोजनाओं की समीक्षा कर सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में हरियाणा प्रदेश के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री श्री अनिल विज और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल भी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान, पीएम ई-बस सेवा, शहरी सार्वजनिक परिवहन, अटल मिशन फॉर रेजुवेनशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन (अमृत), स्मार्ट सिटी, स्वच्छ भारत मिशन-शहरी, दीन दयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन,  पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी सहित शहरी विकास मामलों से संबंधित पहलुओं पर चर्चा की गई।

मनोहर लाल ने कहा कि यह राज्यों को ज़िम्मेवारी है कि केंद्रीय प्रायोजित परियोजनाओं का समय पर क्रियान्वयन करवाना सुनिश्चित करें और इसके लिए फण्ड का उपयोगिता प्रमाण पत्र केंद्र सरकार को समय पर भिजवाएं ताकि फण्ड की अगली किश्त केंद्र सरकार समय पर जारी कर सके।

पीएम ई-बस सेवा परियोजना की समीक्षा करते हुए श्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 16 अगस्त 2023 को इसकी शुरुआत की गई थी जिसका उद्देश्य शहरों में ई बस परिसंचालन को बढ़ावा देकर प्रदुषण को भी काम करना है।  देश के सभी चिन्हित शहरों में 10,000 शहरों में वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बस संचालित की जाएँगी,  जिसके लिए 20000  करोड़ रूपए की सहायता केंद्र सर्कार की और से दी जाएगी।  हरियाणा के 7  शहरों नामतः फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, रोहतक, पानीपत, करनाल और यमुनानगर के लिए 450 बसें स्वीकृत की गयी हैं।  इसके अतिरिक्त, शहरों की बढ़ती आबादी को देखते हुए क्लस्टर बेस पर इन बसों की संख्या बधाई जाएगी।

अटल मिशन फॉर रेजुवेनशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने केंद्रीय ऊर्जा और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री को बताया कि अमृत 2 के तहत 1727.36 करोड़ रूपए की  57 परियोजनाओं  को स्वीकृति प्रदान की गई है जिनमे 48 परियोजनाएं जलापूर्ति और 9 परियोजनाएं सीवेरज से संबंधित है।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल केंद्रीय परियोजनाओं की समीक्षा के लिए देशभर के राज्यों के दौरे पर हैं और कल ही उन्होंने हिमाचल प्रदेश का दौरा कर वहां शहरी विकास मामले और बिजली क्षेत्र के परिदृश्य की समीक्षा की थी।  

इसी कड़ी में आज मनोहर लाल ने हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों के साथ अपने मंत्रालयों से संबंधित विभिन्न केंद्रीय परियोजनाओं की  समीक्षा कर सम्बंधित मुद्दों पर चर्चा की और अधिकारियों को केंद्रीय परियोजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।  साथ ही, उन्होंने हरियाणा के समग्र विकास में भारत सरकार के निरंतर समर्थन तथा सहयोग का आश्वासन भी दिया।

बैठक में हरियाणा के मुख्य सचिव विवेक जोशी, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री की अतिरिक्त प्रधान सचिव आशिमा बराड़ सहित राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के अधिकारियों भी भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *