कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को जन्म दिया – सैनी

कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को जन्म दिया - सैनी

कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को जन्म दिया - सैनी

अंबाला, 9 सितंबर। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को अंबाला सिटी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी असीम गोयल का नामांकन पत्र दाखिल करवाया।

नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले एक रैली का आयोजन भी किया। नामांकन रैली में उमड़े जनसमूह को देखकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दावा किया कि अंबाला जिले की सभी विधानसभा सीटों पर कमल का फूल खिल रहा है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रैली के दौरान कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि हमने लंबे समय तक कांग्रेस का शासन देखा है। कांग्रेस के शासन में गरीब लोगों का अपमान किया जाता था, गरीबों का खून चूसा जाता था। आम लोगों को लाइन में लगकर सरकारी काम करवाने पड़ते थे और बिना रुपयों के काम ही नहीं होते थे। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को जन्म दिया। कांग्रेस और भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने लोगों के बीच भ्रम फैलाया और झूठ की राजनीति की।

सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 10 साल में विकास की गति को बढ़ाया। अंबाला में चारों ओर विकास ही विकास है। भाजपा ने सरकारी सेवाएं ऑनलाइन करके लोगों के जीवन को सुगम बनाया। 

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री निवास “कबीर कुटीर” आपका है, किसी और का नहीं। मुख्यमंत्री निवास के दरवाजे आपके लिए हमेशा खुले थे और आगे भी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © The Aan News All rights reserved. | Newsphere by AF themes.