मुख्यमंत्री ने कैथल से राज्य स्तरीय पौधारोपण अभियान की शुरुआत की

मुख्यमंत्री ने कैथल से राज्य स्तरीय पौधारोपण अभियान की शुरुआत की

मुख्यमंत्री ने कैथल से राज्य स्तरीय पौधारोपण अभियान की शुरुआत की

चंडीगढ़, 16 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मानसून सीजन के दौरान विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरूआत की गई थी। इसी अभियान को गति देते हुए हरियाणा में आज (16 अगस्त) एक साथ राज्यस्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम के तहत 51 लाख पौधे लगाए गए।  यह कार्यक्रम हर जिलों में आयोजित किया गया है।

मुख्यमंत्री आज कैथल में आयोजित एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सावन के महीने में पेड़-पौधे व फसलें लहलहाती हैं। सब जगह हरियाली ही नजर आती है। वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान करनाल में 20 हजार पौधे एक साथ लगाए गए थे। पूरे प्रदेश में 1 करोड़ 60 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि पौधा लगाने के साथ-साथ उसकी परवरिश भी करनी जरूरी है। इससे वातावरण स्वच्छ और वायु शुद्ध होती है।  स्वच्छ पर्यावरण से व्यक्ति का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के दौरान जब ऑक्सीजन की कमी महसूस की गई थी, उस समय “ऑक्सी-वन” लगाने की शुरुआत की थी। इसी के तहत करनाल में “ऑक्सी-वन” लगाया गया है, जिसका लोगों को फायदा मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि वनस्पति हमारे जीवन का आधार है। हर व्यक्ति को अपने जीवन में घर के आंगन में, पार्क में, खेत में व सार्वजनिक स्थल पर पेड़ जरूर लगाना चाहिए और प्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नाम अभियान में अपना योगदान देना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाकर जननी मां को जितना सम्मान दिया है, उतना ही सम्मान हमने पालन-पोषण करने वाली धरती मां को भी पेड़ लगाकर देना चाहिए।

इस मौके पर पर्यावरण, वन व वन्य जीव राज्य मंत्री श्री संजय सिंह ने कहा कि मुझे खुशी है कि आज कुरुक्षेत्र की पावन धरा की 40 कोस की परिधि में आने वाले कैथल से प्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नाम अभियान के राज्य स्तरीय समारोह की शुरुआत की गई है और 51 लाख पौधे आज पूरे प्रदेश में एक साथ लगाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने इस अभियान के माध्यम से मां के प्रति सम्मान व्यक्त करने का संदेश पूरे देश-दुनिया के लोगों को दिया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले 10 वर्षों में जिस पारदर्शी तरीके से पूरे प्रदेश में एक समान विकास करवाया है, उससे विपक्ष बौखलाया हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री 24 घंटे जनता के बीच रहते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान करवाते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की खेल नीति का ही परिणाम है कि हमारे खिलाड़ियों ने ओलंपिक में चार पदक जीते हैं। इसके अलावा अन्य खिलाड़ी भी राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर प्रदेश व देश का गौरव बढ़ा रहे हैं।

समारोह को पूर्व मंत्री व विधायक श्रीमती कमलेश ढांडा और कैथल के विधायक श्री लीलाराम ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर हैफेड के चेयरमैन श्री कैलाश भगत, वन विभाग अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण, डीसी प्रशांत पंवार, एसपी उपासना सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक हरियाणा पंकज गोयल,और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © The Aan News All rights reserved. | Newsphere by AF themes.