सरकार के संरक्षण में हिमाचल में मित्रों का चल रहा गुंडाराज – बिंदल

सरकार के संरक्षण में हिमाचल में मित्रों का चल रहा गुंडाराज - बिंदल

सरकार के संरक्षण में हिमाचल में मित्रों का चल रहा गुंडाराज - बिंदल

शिमला, 20 जून। हिमाचल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा की सरकार के संरक्षण में हिमाचल में मित्रों का गुंडाराज चल रहा है। एक के बाद एक घटनाएं हिमाचल प्रदेश में सामने आ रही है जिसमें मर्डर, रेप, एक्सटॉर्शन, दुष्कर्म, महिला अत्याचार, दिनदहाड़े हथियारों से वार, सरकारी कर्मचारियों के मर्डर जैसी अनेकों घटनाएं हैं जिसको अगर गिरने लगे तो शाम हो जाएगी। 

उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर कोर्ट के पास गोलीबारी होने का मामला सामने आया है। यह हैरतअंगेज मामला है आज से पहले हिमाचल के इतिहास में कभी कानून व्यवस्था की ऐसी दुर्गति नहीं हुई है, एक न्यायालय के बाहर गोली चलना अपने आप में संरक्षण का बड़ा संकेत है। 

बिंदल ने कांग्रेस राज में चल रहे गुंडाराज पर निशाना साधते हुए कहा की गोली लगने से एक युवक घायल हो गया है। गोलीबारी के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायल को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल और फिर एम्स रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमले का मुख्य आरोपी सौरभ पटियाल अपने साथियों के साथ पेशी के लिए कोर्ट आया था। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने पटियाल पर अनेकों राउंड गोलियां चलाई। बताया जा रहा है कि आरोपी गोली चलाने के बाद कोर्ट की तरफ भागे। गोलियों से गाड़ियों के शीशे भी टूटे हैं।

उन्होंने कहा की प्रदेश में जंगलराज जैसी स्थिति हो गई है, जिस प्रदेश का मुख्यमंत्री स्वयं अपने ही पार्टी के कार्यकर्ता को किडनैप कर सकता है वह प्रदेश को क्या संभालेगा। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत खस्ता है और इसके पीछे पूर्ण रूप से सरकार जिम्मेदार है।

मित्रों की सरकार में, दुष्कर्म में मामलों से देवभूमि शर्मसार – चेतन

भाजपा प्रवक्ता चेतन बरागटा ने कहा की प्रदेश में मित्रों की सरकार जहां अपनी कुर्सी बचाने में मस्त है वही हिमाचल प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगड़ती चली जा रही है। 

उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है जहां दुकान में बुलाकर एक चौपाल का दुकानदार स्कूल की छात्राओं के साथ दुष्कर्म कर रहा था, 11 नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म के आरोप इस दुकानदार पर लगे है। यह कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा की दृष्टि से एक गंभीर अपराध है और कुल मिलाकर यह विषय चिंतनीय है। निश्चित रूप से पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है पर इस मामले को लेकर सरकार और प्रशासन की ओर से कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। हमारी जानकारी के अनुसार आरोपी काफी समय से स्कूली बच्चीयों को बहला फुसला रहा था , स्कूल में जब एक बच्ची ने इसकी सुचना अध्यापक को दी तो 15 जून को एक बैठक बुलाई गयी जिसमें मालुम पड़ा की एक नहीं बल्कि 11 नाबालिग बच्चीयों के साथ यह व्यक्ति घिनौनी हरकत कर चूका है। इसको लेकर स्कूल प्रशासन व ग्रामवासी ने पिछले कल 19 जून को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई , आरोपी भूड़ग खगना चौपाल का रहने वाला बताया जा रहा है। 
उन्होंने कहा की भाजपा मांग करती है कि प्रशासन इस मामले को लेकर कड़ी से कार्यवाही करे और प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा की दृष्टि से ठोस कदम उठाए। वैसे तो हिमाचल प्रदेश में लगातार कानून व्यवस्था चरमराती दिखाई दे रही है, हिमाचल में मर्डर, रेप, डबल मर्डर, बंदूक की नोक पर पैसे लूटना एक आम प्रक्रिया बन चुकी है जो की जनहित में नहीं है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान जंगलराज जैसी स्थिति खड़ी हो गई है, पर सरकार कुल मिलाकर पूरे मामले पर मौन दिखाई दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © The Aan News All rights reserved. | Newsphere by AF themes.