तीन दिवसीय बिजली हड़ताल को लेकर सरकार सक्रिय

तीन दिवसीय बिजली हड़ताल को लेकर सरकार सक्रिय

तीन दिवसीय बिजली हड़ताल को लेकर सरकार सक्रिय

चंडीगढ़, 7 अगस्त। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने हरियाणा में बिजली यूनियन की 11 से 13 अगस्त तक प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल मामले में कहा कि हम यूनियन के साथ बातचीत जारी रखे हुए हैं और आज भी बिजली विभाग के अधिकारी उनसे बातचीत कर रहे हैं, उन्हें पूरा विश्वास है कि हम बिजली कर्मचारियों को मना लेंगे।

विज ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हमने गत दिनों बिजली कर्मचारियों की विभिन्न यूनियनों को बातचीत के लिए बुलाया था, वह स्वयं वहां थे और सारे अधिकारी भी थे। मुख्य तौर पर यूनियन की तीन मांगे थी जिनमें पहली थी कि बिजली का वितरण का समांतर लाइसेंस देकर निजीकरण न किया जाए जिस पर उनको बताया गया कि एचईआरसी में यह मामला आया है। एचईआरसी एक स्वायत्त संस्था है जो बिजली विभाग के तहत काम नहीं करती।

उन्होंने बताया कि बताया कि बिजली वितरण का समांतर लाइसेंस लेने के लिए पत्र एचईआरसी में गया है वह हमारे मार्फत नहीं बल्कि सीधा एचईआरसी में गया है जिस पर एचईआरसी सुनवाई कर रही है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि हमने यूनियन पदाधिकारियों को बताया कि एचईआरसी में हमने यानि सरकार ने निजीकरण का विरोध किया है, सुनवाई के दौरान जो हमारे अधिकारी उपस्थित हुए वह वहीं बोले जिन दस्तावेजों पर उन्होंने हस्ताक्षर किए थे। यूनियन के पदाधिकारियों को यह बताने के बाद यह बात वही खत्म हो गई।

दूसरी बात, जो यूनियन ने रखी कि स्मार्ट मीटर बंद किए जाए, जिस पर विज ने कहा कि अभी इसके टेंडर ही नहीं हुए, उसकी फाइल चल रही है। लेकिन हमने तो अभी टेंडर ही नहीं किए जिस पर यह बात भी खत्म हो गई।

यूनियन की तीसरी मांग थी कि एग्री डिस्कॉम बनाया जा रहा है वह न बनाया जाए, इस संबंध में भी विज ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस बारे में विधानसभा में बात की है लेकिन अभी उनकी और मुख्यमंत्री की आपस में बात नहीं हुई, इसलिए इसका आगे क्या एजेंडा होगा इस पर अभी बताया नहीं जा सकता।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि एक बार ये तीनों मांगे समाप्त हो गई थी और यूनियन मान गई थी लेकिन जब वो बाहर गए तो कुछ शरारती तत्वों ने इस बातचीत को भड़का दिया और उन्होंने हड़ताल का ऐलान कर दिया। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि मगर हम इसके बावजूद यूनियन के साथ बातचीत जारी रखेंगे और आज भी बिजली विभाग के अधिकारी उनसे बातचीत करने में लगे हुए हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि हम कर्मचारियों को मना लेंगे।

कांग्रेस की आपसी कलह को लेकर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस कोई पार्टी है ही नहीं, ये सिर्फ़ विभिन्न धड़ों का गठमेल है, अपने-अपने स्वार्थ के कारण जिसका जिधर स्वार्थ होता है वो उधर मिल जाते हैं, और अपने-अपने स्वार्थ के कारण जिसका विरोध करना होता है ये विरोध करते हैं, ये कांग्रेस नाम की पार्टी हिंदुस्तान में है ही नहीं।

अग्नि फोर बैलिस्टिक मिसाइल के सफल प्रशिक्षण पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मोदी जी की अगुवाई में देश की सुरक्षा के लिए थल में, जल में, नभ में भारत की शक्ति को मजबूत किया जा रहा है, हर तरफ सेना को मजबूत किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *