मंत्री विज ने शहरवासियों के साथ सुना प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम
मंत्री विज ने शहरवासियों के साथ सुना प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम
चंडीगढ़, 28 जून। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का मन की बात कार्यक्रम देश के 140 करोड़ लोगों को आपस में जोड़ने का काम करता है।
विज आज बीपीसी जैन पब्लिक स्कूल अम्बाला छावनी में आयोजित 135वीं मन की बात कार्यक्रम को सुनने व् देखने में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे और यह अभिव्यक्ति उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहीं। इससे पहले उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम शहरवासियों के साथ सुना।
ऊर्जा मंत्री विज ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का कार्यक्रम 140 करोड़ लोगों को आपस में जोडक़र सारे देश में क्या-क्या नए काम हो रहे हैं, आधुनिक तकनीक का प्रयोग करते हुए लोग नए आयाम स्थापित कर रहे है, उसे यहां पर दिखाने का काम किया जाता हैं। इसके साथ-साथ कहां कहां पर हमारे अनसंग हीरो ने जो कार्य किए है जिसकी किसी ने कभी प्रंशसा नहीं की, उन्हें भी लोगों के सामने लाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कर रहे हैं।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि पहले तो देश केवल दिल्ली ही होता था, लेकिन मोदी जी ने सभी जगहों का भ्रमण करते हुए यह जानने का प्रयास किया है कि किन-किन परिस्थितियों में लोग क्या-क्या कर रहे हैं उसके बारे में बताया जा रहा है और नवनिर्माण हो रहा है उसे बताया जा रहा है। मोदी जी ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से नवाचार व अंधविश्वास के बारे लोगों को जागृत करने का काम किया हैं कि इस अंधविश्वास से दूर रहना चाहिए।
नालंदा के गौरव से प्लास्टिक मुक्त भारत तक: कैबिनेट मंत्री ने रेखांकित किया पीएम मोदी का विजन
कैबिनेट मंत्री ने इस मौके पर यह भी कहा कि मोदी जी ने नालंदा विश्वविद्यालय जहां पहले दुनियाभर से लोग शिक्षा लेने आते थे, हालांकि बाद में कुछ आक्रमणकारियों ने इसके महत्व को न समझते हुए इसे तहस नहस कर दिया था मगर नालंदा विश्वविद्यालय का सारी दुनिया में आज भी नाम हैं। इसी प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें प्लास्टिक के दुरुपयोग के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि आज हमारा देश भी विदेशों की तरह चमक सकता हैं, इसके लिए हमें प्लास्टिक पर नियंत्रण करना होगा। प्लास्टिक एक ऐसी चीज है जो न तो गलती है, न सड़ती है बल्कि पानी की निकासी में समस्या उत्पन्न करती हैं। मोदी जी ने आज कार्यक्रम के माध्यम से कई चीजों की ओर ध्यान आकर्षित किया है। कुछ जगहों पर संस्थाएं भी प्लास्टिक का रीसाइक्लिंग करने का काम कर रही है और उसका सदुपयोग कर रहीं हैं। उन्होंने देशवासियों से आह्वान किया कि हमें देश को बचाने के लिए प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करना हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से जल संचयन पर भी जोर दिया और कहा कि हमें बारिश की एक एक बूंद का संचय करना हैं। देश की सबसे बड़ी शक्ति लोग होते है, यदि मन में संकल्प ले लिया जाए तो समाज में जितना भी बड़ा बदलाव हो वह किया जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि जो भी लोग कुछ ऐसे कार्य कर रहे है जिससे दूसरों को प्रेरणा मिल सकती है, ऐसे सुझाव व विचार उन्हें भेजे जा सकते हैं। इन विचारों एवं सुझावों पर विचार करके मन की बात कार्यक्रम में दर्शाने का काम किया जा सकता हैं।
आम आदमी पार्टी नेता मनीष शिशोदिया के बयान कि सरकार नीट चोरी व चंदा चोरी के कामों में लगी है पर कड़ा पलटवार करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि मनीष शिशोदिया का जन्म शायद एक-दो दिनों में हुआ होगा या पहले से कभी सरकारें नहीं रही होगी। कांग्रेस सरकार के समय कितने पेपर लीक हुए, मंदिरों में चोरी हुई व मूर्तियां तक चुराई गई, क्या मनीष शिशोदिया तब पैदा नहीं हुए थे। इनको तो राम मंदिर का विरोध करने का मुद्दा चाहिए। यदि राम मंदिर में कुछ हुआ है तो उसकी जांच हो रही है, एसआईटी बनाई गई है और लोग गिरफ्तार हुए है। प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी जी भी इस मामले को लेकर गंभीर हैं। राम मंदिर से पैसा जो चोरी हुआ वो राम जी का हुआ है। रामजी के एक बार चोरी पहले भी हुई थी और लंकापति रावण सीता जी को चुराकर ले गया था। रावण का वो हाल किया गया था कि उसके घर का दिया जलाने वाला कोई नहीं बचा था। ये जिन लोगों ने किया उनको कानून व भगवान राम जी की भी सजा मिलेगी।
