समाज सुधार और शिक्षा में फुले के योगदान को सीएम सैनी ने किया याद

समाज सुधार और शिक्षा में फुले के योगदान को सीएम सैनी ने किया याद

समाज सुधार और शिक्षा में फुले के योगदान को सीएम सैनी ने किया याद

चंडीगढ़, 11 अप्रैल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समाज सुधारक, महान विचारक एवं शिक्षाविद महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनके अतुलनीय योगदान को याद किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले जी ने समाज में व्याप्त कुरीतियों, जातिगत भेदभाव और असमानता के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम बनाते हुए समाज के वंचित वर्गों के उत्थान का मार्ग प्रशस्त किया।

उन्होंने कहा कि महात्मा फुले जी ने महिलाओं और वंचित वर्गों के लिए शिक्षा के द्वार खोलकर समानता और न्याय की एक नई नींव रखी। उनके प्रयासों से समाज में जागरूकता आई और शिक्षा के प्रति नई सोच विकसित हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले जी के आदर्श और विचार आज भी हमें एक न्यायपूर्ण, समतामूलक और प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे महात्मा फुले जी के बताए मार्ग पर चलकर समाज में समरसता और समानता को मजबूत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *